AMITABH BACCHAN अमिताभ बच्चन
ये हैं मशूर अभिनेता अमिताभ बच्चन
बड़े छोटों को पता कौन हैं ये सज्जन
इनका है अव्वल नंबर का अभिनय
फ़िर भी हैं बहुती आदरणीय और सविनय।
इनकी आवाज़ है बहुत शानदार
इनके बोल शायरी और मधुर
ये थोड़े हँसमुख भी हैं
जो सब को पसंद हैं।
इनके पिताजी की लिखी हुई कविता ‘मधुशाला’
‘कभी कभी मेरे दिल में खयाल’ जैसे गीत उजाला
हम कभी भूल नहीं सकते उनकी आवाज़ के बोल
हमारा मन भर जाता है, ये हैं इतने अनमोल।
दो सौ से ऊपर फिल्मों में अभिनय कर
बेस्ट एक्टर पुरस्कार जीता कई बार
फिल्मी गीत गाए और अपनी आवाज़ दी
आखिर फालके पुरस्कार की गरिमा भी हासिल की।
इनके फिल्मी डायलॉग्स भी हैं बहुत मशहूर
जैसे ‘तेरे पास क्या है’ और ‘वहीं से लाइन होती है शुरु’
और भी बहुत सारे है इनके खाते में
क्या-क्या लिखे, क्या-क्या बताएँ?
दुर्भाग्य से ये बिजनेस में सफल नहीं रहे
पॉलिटिक्स में भी शिखर नहीं पाए
फिल्मों में वापस आए तो ‘कूली’ में घायल हो गए
डॉक्टरों की मेहनत, जनता की दुआ से वापस आ गए।
फिल्मों के साथ KBC में इनकी मुख्य भूमिका है
तेरह साल से चल रहा ये शो और इसकी शान बच्चन साहब हैं
कोई सिर्फ एक-दो साल किए लेकिन टिके रहे नहीं
इसमें सिर्फ बच्चन साहब का व्यक्तित्व ही सही।
और क्या कहें इनके बारे में
सिर्फ भगवान से मांगते हैं इन्हे स्वस्थ रखें
खुशी से जिएं और शांति से रहे
बस हमारा सालों साल मनोरंजन करें।
.jpg)

